छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : रेवाडीह वार्ड में रानी दुर्गावती की पुण्यतिथि मनाई …

By kadwaghut|27 Jun 2026, 12:24 PM
f X W

राजनांदगांव| रेवाडीह वार्ड में 24 जून को महारानी रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। उनकी 462वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने रानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लेखराम मात्रा ने की।

उन्होंने समाज से कहा कि संस्कृति, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक रहें। कार्यक्रम में रोम सिंह मंडलोई, पुरंदर उइके, गणेश्वर पटेल, प्रहलाद ठाकुर, अलेंद्र ठाकुर, ईश्वर चंद्रवंशी, देव सिंह अमेला, सलामे सहित रेवाडीह वार्ड के कई नागरिक मौजूद रहे। सभी ने रानी दुर्गावती के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : महासमुंद जिले में पांच स्थानों पर आयोजित हुई कृषक चौपाल एवं संगोष्ठी ...

Related Articles

Back to top button