छत्तीसगढ़

मोहला : शिक्षा का विस्तार सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री …

By kadwaghut|11 Sep 2026, 10:46 AM
f X W

मोहला l विकासखंड मोहला के सुदूर व महाराष्ट्र सीमा से लगे ग्राम पंचायत भोजटोला में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने नवीन हाई स्कूल भवन का लोकार्पण किया। मंत्री यादव ने विद्यालय भवन का निरीक्षण कर कक्षाओं, उपलब्ध सुविधाओं व विद्यार्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के दूरस्थ और आदिवासी अंचलों के बच्चों को भी शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण व आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना है। आने वाले समय में विद्यालयों को स्मार्ट क्लास व आधुनिक शिक्षण संसाधनों से उन्नत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, मोहला जनपद अध्यक्ष गेंद कुंवर ठाकुर, जनपद सदस्य रेनू टांडिया, जिला पंचायत सीईओ उज्ज्वल पोरवाल, जिला शिक्षा अधिकारी वाईडी साहू, जनप्रतिनिधि दिलीप वर्मा, मदन साहू, अनिल गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित थे।

बच्चे िशक्षा मंत्री श्री यादव ने कहा िक आदिवासी अंचलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए शिक्षकों की उपलब्धता और बेहतर शैक्षणिक वातावरण को प्राथमिकता दी जाएगी। क्षेत्र के बच्चों को केवल स्कूली शिक्षा तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से भी जोड़ना है। इसके लिए जिले में नालंदा परिसर जैसी अध्ययन एवं प्रतियोगी परीक्षा तैयारी की सुविधाओं को विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  लोकगीतों की मिठास, ढोलामारू की जीवंत प्रस्तुति और शास्त्रीय नृत्य की भाव-भंगिमाओं ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Related Articles

2

Back to top button