छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र के तहत सीमा पर तैनात वीर जवानों को भेजी गयी 28000 राखियां…

By kadwaghut|09 Aug 2026, 1:45 PM
f X W

राजनांदगांव । जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम राजनांदगांव में ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश की सीमाओं पर दिन-रात मुस्तैद रहकर देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करने हुए 28000 राखियां सैनिक कल्याण बोर्ड राजनांदगांव को सौंपा गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों में देशभक्ति, राष्ट्रीय चेतना तथा सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना है।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में अतिथियों एवं अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं के प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह पहल हमारे वीर जवानों तक देशवासियों के प्रेम और रक्षा का संदेश पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगी। कार्यक्रम में इस अवसर पर सैनिक कल्याण बोर्ड के संरक्षक अविनाश चन्द्र पंत एवं भूतपूर्व सैनिक महेन्द्रप्रताप राणा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रश्मि सिंह, एपीसी रोहणी सिन्हा, केपी विश्वकर्मा, कामिनी साहू, स्काउट प्रभारी मयूख श्रीवास्तव सहित पूर्व सैनिक, अधिकारी, कर्मचारी, महाविद्यालयों के स्काडट-गाईड, विद्यार्थी उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : लाटमेटा में 30 लाख से बनेगा खेल भवन, हुआ भूमिपूजन…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins