DPR छत्तीसगढ समाचारकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

CG : देशभक्ति के रंग में रंगेगा कांकेर, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

By lokesh sharma|10 Aug 2026, 5:08 PM
f X W

 नरहरदेव विद्यालय से मिनी स्टेडियम तक निकलेगी तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा की तैयारियों का कलेक्टर एवं सीईओ ने लिया जायजा

उत्तर बस्तर कांकेर , स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 11 अगस्त मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सुबह 08 बजे शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कांकेर से होगा और यात्रा न्यू बस स्टैंड स्थित मिनी स्टेडियम में पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, शिक्षक, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस, ईको क्लब, पीटीआई शिक्षक, युवा एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे।

Advertisement
Advertisement


उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में कांकेर विधायक आशाराम नेताम, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।


तिरंगे के साथ दिया जाएगा एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश
तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्बि देश के स्वाभिमान, स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित यह यात्रा जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देगी। तिरंगा यात्रा के दौरान प्रतिभागी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर अनुशासित रूप से मार्च करेंगे। देशभक्ति गीतों, नारों और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत वातावरण के बीच यात्रा आगे बढ़ेगी। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी में देश के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

READ ALSO  CG : विष्णु भैया का संबल, बहनों की खुशहाली-महतारी वंदन से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं


    जिला प्रशासन ने जिले के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से इस राष्ट्रीय आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागी बनने की अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागी बनें और तिरंगे के सम्मान में एक साथ कदम बढ़ाएं। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर एवं जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू ने आज तिरंगा यात्रा के लिए नरहरदेव विद्यालय प्रांगण और मिनी स्टेडियम में किए जा रहे तैयारियों का अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ जायजा भी लिया। 

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins