छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर …

By lokesh sharma|22 Jun 2026, 12:43 PM
f X W

रायपुर। खरोरा थाना क्षेत्र के मंधाईपुर गांव में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार जीवन लाल यादव उर्फ नंदू पर आरोपी अरुण सायतोडे ने चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नंदू के सीने में कई वार किए गए, जिसके कारण अंदरूनी चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल उसका इलाज खरोरा के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी अरुण सायतोडे ने पहले नंदू के बड़े भाई से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे देने से मना करने पर उसने कथित तौर पर बड़े भाई का चेन से गला घोंटने की कोशिश भी की थी। इसके अगले दिन वह नंदू को तलाशते हुए पहुंचा और उस पर चाकू से हमला कर दिया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  NMDC की सौगात: दुर्गम क्षेत्रों में मरीजों को मिलेगी मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button