राजस्थानराज्‍य

राजस्थान में ग्रामीण सेवा शिविरों पर जोर, जनकल्याण योजनाओं के त्वरित लाभ पर फोकस

By Admin|21 Jun 2026, 8:44 PM
f X W

बाड़मेर
 बाड़मेर जिले के प्रभारी सचिव रोहित गुप्ता ने रविवार को बाड़मेर के पोकरासर में ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करके फीडबैक लेने के साथ लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। श्री गुप्ता ने  पोकरासर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए शिविरों में संपादित किए जा रहे कार्याें के बारे में फीडबैक लिया।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान प्रभारी सचिव ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण सेवा शिविरों में आने वाले अधिकाधिक आमजन को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित करवाएं। उन्होंने कहा कि शिविरों में प्राप्त होने वाले परिवादों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को संवेदनशीलता से कार्य करते हुए आमजन को त्वरित राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से शिविरों का अधिकाधिक फायदा उठाने का आहवान किया। प्रभारी सचिव ने ग्रामीण सेवा शिविर में विभिन्न काउंटरों पर जाकर निष्पादित किए जा रहे कार्याें की जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने इस दौरान लाभार्थियों को मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसी समेत विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान तहसीलदार भुपेन्द्र कुमार सेजू, चौहटन पंचायत समिति के विकास अधिकारी नरसिंहदास, बीसीएमएचओ डॉ. बांकाराम चौधरी, प्रशासक महेश कुमार बाना, डॉ. रावताराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  घर में दुकान-कॉम्प्लेक्स चलाने वालों की बढ़ी मुश्किलें, भोपाल की 576 कॉलोनियों पर होगी कार्रवाई

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins