बिहार / झारखण्डराज्‍य

परीक्षा के बाद सफर आसान, रांची से चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

By Admin|20 Jun 2026, 8:11 PM
f X W

 रांची
 नीट-यूजी परीक्षा को लेकर रेलवे ने परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची से धनबाद तथा डालटनगंज के लिए दो विशेष अनारक्षित ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है। दोनों ट्रेनें 21 जून, रविवार को एक तरफा चलाई जाएंगी।

Advertisement
Advertisement

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 08603 रांची-धनबाद विशेष ट्रेन शाम 6:30 बजे रांची से खुलेगी। यह ट्रेन मूरी, झालिदा, कोटशिला, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, फुलवारटांड़ और कतरासगढ़ स्टेशन पर रुकते हुए रात 11:05 बजे धनबाद पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 12 मेमू डिब्बे लगाए जाएंगे।

वहीं ट्रेन संख्या 08631 रांची-डालटनगंज विशेष ट्रेन शाम 7:15 बजे रांची से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन पिस्का, टांगरबंसली, नगजुआ, लोहरदगा, बड़कीचांपी, बोदाग्राम, टोरी, लातेहार, छीपादोहर और बरवाडीह स्टेशन पर ठहराव लेते हुए रात 11:15 बजे डालटनगंज पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल आठ डिब्बे लगाए जाएंगे, जिनमें दो एसएलआरडी तथा छह सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और परीक्षार्थियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से इन विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  280 चुनाव लड़कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ‘धरतीपकड़’ ने इंदिरा से आडवाणी तक को दी थी टक्कर

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins