छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : छत्तीसगढ़ में मानसून से पहले बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी …

By lokesh sharma|20 Jun 2026, 1:40 PM
f X W

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून की औपचारिक दस्तक से पहले मौसम लगातार करवट बदल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से आंधी, बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।

Advertisement
Advertisement

मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन मानसून के समय पर नहीं पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खरीफ फसलों की बुवाई को लेकर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के कुछ स्थानों पर मध्यम से तीव्र मेघगर्जन के साथ वर्षा और वज्रपात दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गरज-चमक और वज्रपात की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है।

रायपुर सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा

शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

कई जिलों में अच्छी बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार करपावंड और सामरी में 5 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बास्तानार में 4 सेंटीमीटर बारिश हुई, जबकि बकावंड, अंबिकापुर और भनपुरी में 3 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

इसके अलावा नगरी, छुईखदान, मर्दापाल, लोहांडीगुड़ा, कुकरेल, दुर्ग, लाभांडीह, रायपुर शहर, पलारी और कोंडागांव में 2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। अन्य कई क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

किसानों की बढ़ी चिंता

मौसम में बदलाव और छिटपुट बारिश के बावजूद मानसून की आधिकारिक एंट्री में हो रही देरी किसानों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। कृषि कार्यों की शुरुआत और खरीफ फसलों की बुवाई मानसून पर निर्भर होने के कारण किसान अब जल्द मानसून पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

READ ALSO  CG : बंगाली समाज के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए सांसद बघेल और विधायक यादव ...

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने तथा वज्रपात के समय खुले स्थानों में जाने से बचने की अपील की है।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins