Uncategorized

राजनांदगांव: 5.44 लाख रुपए की गड़बड़ी के आरोप में पूर्व प्रभारी प्राचार्य निलंबित

By kadwaghut|10 Jun 2026, 11:06 AM
f X W


राजनांदगांव। डोंगरगांव विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूल मोहड़ के तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य दौलत राम आंचले को वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल ने विभागीय अंकेक्षण रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है।

Advertisement
Advertisement

Read Also : Rajnandgaon: रात में लौटते वक्त हादसा: बछड़े से टकराकर पेड़ में जा घुसी बाइक, युवक की मौत

जानकारी के अनुसार, तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य दौलत राम आंचले पर मद प्रभारियों की जानकारी के बिना विभिन्न मदों से 5 लाख 44 हजार 500 रुपए आहरण करने का आरोप है। शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच दल गठित किया गया था।

जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि मद प्रभारियों की जानकारी के बिना तथा क्रय समिति की बैठक, प्रस्ताव और अनुमोदन के बिना शासकीय राशि का नियम विरुद्ध आहरण किया गया। जांच अधिकारी ने इसे वित्तीय अनियमितता मानते हुए प्रभारी प्राचार्य के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की।

विभागीय अंकेक्षण रिपोर्ट और जांच प्रतिवेदन के आधार पर दौलत राम आंचले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच संस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगांव को उनके विरुद्ध पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

Read Also : CG Transfer News मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 24 सचिवालय अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, जीएडी ने जारी किया आदेश

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon: बारिश के चलते आज नहीं निकलेगी विसर्जन झांकी, कल (26 सितम्बर ) को निकालने पर बनी सहमति

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins