छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जिले में धान की खरीदी उत्सव के लिए किसानों में उत्साह एवं खुशी

By kadwaghut|27 Nov 2025, 8:31 PM
f X W

– अब तक जिले में 13784 पंजीकृत किसानों से 165 करोड़ 77 लाख 26 हजार रूपए मूल्य का 697384 क्विंटल धान की खरीदी
राजनांदगांव । जिले में धान की खरीदी उत्सव के लिए किसानों में उत्साह एवं खुशी है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का परीक्षण किया जा रहा है। जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की दर एवं सूची व फ्लैक्स लगाए गए है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। धान बिक्री के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे है। जिससे उनके समय की बचत हो रही है और उन्हें सुविधा मिल रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में 13784 पंजीकृत किसानों से 165 करोड़ 77 लाख 26 हजार रूपए मूल्य का 697384 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : धारा प्रवाह अंग्रेजी पढ़ने में भावेश चंद्रवंशी प्रथम…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins