DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत 18 से 20 जून तक लगेंगे वृहद पंजीयन शिविर

By lokesh sharma|15 Jun 2026, 3:30 PM
f X W

केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने राजस्व अनुविभाग स्तर पर होगा विशेष आयोजन
नए पंजीयन, त्रुटि सुधार और समस्याओं के त्वरित निराकरण की मिलेगी सुविधा

Advertisement
Advertisement

एमसीबी/ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 18 जून से 20 जून 2026 तक तीन दिवसीय वृहद पंजीयन शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी तथा हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र हितग्राहियों का अधिकतम पंजीयन सुनिश्चित करना हैं।


जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रत्येक राजस्व अनुविभाग स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां नागरिकों को विभिन्न योजनाओं के लिए नए पंजीयन, अभिलेखों में त्रुटि सुधार तथा योजनाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविरों के सफल संचालन के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मनेन्द्रगढ़ अनुभाग के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लिंगराज सिदार, खड़गवां अनुभाग के लिए विजयेन्द्र सारथी तथा भरतपुर अनुभाग के लिए शशि शेखर मिश्रा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ये अधिकारी अपने-अपने अनुभाग क्षेत्र में शिविरों के आयोजन, समन्वय एवं क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएंगे।


जिला प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि शिविरों के आयोजन से पूर्व ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके लिए कोटवारों के माध्यम से मुनादी, स्थानीय समाचार पत्रों, जनसंपर्क माध्यमों तथा सामाजिक मंचों के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाई जाएगी, ताकि पात्र नागरिक शिविरों का लाभ उठा सकें। इन शिविरों में आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पंजीयन एवं लाभ वितरण की कार्यवाही की जाएगी।

READ ALSO  CG : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल दही हांडी उत्सव में हुए सम्मिलित


कलेक्टर ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर शिविरों में आने वाले पात्र नागरिकों को विभागीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन एवं लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में आयोजित शिविरों में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें तथा अपने लंबित पंजीयन और समस्याओं का समाधान कराएं। यह अभियान जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और शासन-प्रशासन के प्रति जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins