गौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिलाछत्तीसगढ़

CG : फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट, पेंड्रा-मरवाही में बड़ी वारदात

By kadwaghut|14 Jun 2026, 2:02 PM
f X W

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । जिले के गौरेला थाना क्षेत्र स्थित करंगरा घाट में एक निजी फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट से लगभग 70 हजार रुपये की लूट हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के ग्राम खालबहरा निवासी मनोज कुमार राठौर ग्राम शक्ति फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट के रूप में कार्यरत हैं। कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है और उनसे मासिक किश्तों की वसूली करती है।

Advertisement
Advertisement

बताया गया कि शुक्रवार को मनोज राठौर कंपनी की किश्त वसूली के लिए अनूपपुर जिले की सीमा से लगे पोड़की गांव गए थे। वहां उन्होंने 27 महिलाओं से ऋण की किश्त के रूप में लगभग 70 हजार रुपये एकत्र किए। वसूली के बाद वह रकम लेकर गौरेला स्थित कार्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान गौरेला-पोड़की मुख्य मार्ग पर स्थित करंगरा घाट के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात युवक पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित संभल भी नहीं पाया।

लूट के बाद मनोज राठौर सीधे गौरेला थाना पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के मार्गों, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

READ ALSO  राजनांदगांव : मोखली में आज होगी दही हांडी लूट प्रतियोगिता…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins