छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बाइपास पर ट्रक को रोका, चाकू दिखाकर लूट का प्रयास …

By kadwaghut|19 Sep 2026, 12:48 PM
f X W

राजनांदगांव l मोहारा बाइपास पर एक बार फिर लूट का प्रयास हुआ है। चार बदमाशों ने ट्रक को रोककर ड्राइवर से मारपीट की और चाकू टिकाकर जान से मारने की धमकी देकर लूट का प्रयास किया। हालांकि ड्राइवर जैसे- तैसे मौके से भाग निकला।

मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की है। पुलिस ने बताया कि टाटीबंध निवासी ट्रक चालक अजीत कुमार ट्रक लेकर रायपुर की दिशा में जा रहा था। तभी मोहारा बाइपास पर चार बदमाशों ने ट्रक रुकवाया। उससे मारपीट करने लगे और चाकू टिकाकर गाड़ी में रखे रुपए निकालने की धमकी देने लगे। पुलिस ने नाबालिग सहित आरोपी अफजल आलम, दिलीप साहू और डेविड कुमार को गिरफ्तार किया है।

इधर पुलिस त्योहारी सीजन को देखते हुए गुंडे बदमाशों की धरपकड़ कर रही है। चार दिन में 100 से अधिक आदतन बदमाशों, निगरानी बदमाशों और संदेहियों को जेल भेजा जा चुका है। सख्ती के वावजूद बदमाश ऐसी हरकतें कर रहे हैं। इसके पहले भी बाइपास पर राहगीर लूट के शिकार हो चुके हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अन्न, किसान और प्रकृति के संरक्षण का दिया संदेश

Related Articles

Back to top button