छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : गुढ़ियारी इलाके के धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, भारी पुलिसबल तैनात …

By kadwaghut|27 Aug 2026, 3:10 PM
f X W

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके के मंदिर में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं को खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। गुढ़ियारी पड़ाव स्थित मंदिर में शिवलिंग, साईं बाबा और हनुमान जी की प्रतिमा में टूटने के निशान मिले हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। इधर मामले की शिकायत लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता गुढ़ियारी थाने पहुंचे और प्रतिमाओं को खंडित करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

बजरंग दल का कहना है कि गुढ़ियारी पड़ाव जैसे चल-पहल वाले इलाके में इस तरह की घटना होना सामान्य बात नहीं है। फिलहाल गुढ़ियारी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मंदिर में प्रतिमाएं कैसे और किन परिस्थितियों में खंडित हुईं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने उद्योग की अधिक भागीदारी का किया आह्वान

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins