DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : 74 श्रद्धालु रामलला दर्शन के लिए रवाना

By kadwaghut|13 Aug 2026, 4:18 PM
f X W

रायपुर. रामलला दर्शन यात्रा योजना के अंतर्गत कांकेर जिले से श्रद्धालुओं का दल 11 अगस्त को अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा के लिए 72 दर्शनार्थियों और 2 अनुरक्षकों सहित कुल 74 यात्रियों को आजीविका महाविद्यालय, गोविंदपुर कांकेर से राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान कराया गया। 

कांकेर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं ने 12 अगस्त को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए यात्रा प्रारंभ की, जहां वे रामलला के दर्शन कर 15 अगस्त को वापस आजीविका महाविद्यालय गोविंदपुर, कांकेर आएंगे। कांकेर नगर पालिका के अध्यक्ष अरुण कौशिक, दिनेश रजक और पंकज सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुओं के रवाना होने के दौरान मौजूद थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : कोयला लेवी मामले में देवेंद्र यादव समेत 9 आरोपियों की पेशी, आज अंतिम चालान की तैयारी ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins