उत्तर प्रदेशराज्‍य

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे को मिली नई कनेक्टिविटी, CM योगी ने EV बसों को दिखाई हरी झंडी

By Admin|12 Jun 2026, 3:06 PM
f X W

 लखनऊ

पीएम नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर लखनऊ में सीएम योगी प्रेस वार्ता करने वाले हैं. इसको लेकर राजधानी के लोक भवन में प्रदर्शनी लगाई गई है. इसमें बीजेपी सरकार के 12 वर्ष के कार्यों को दिखाया गया है. यूपी चुनाव से पहले पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीर और योजनाओं को एक साथ दिखाया जा रहा है. इससे ठीक पहले सीएम ने गौतमबुद्ध नगर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यीडा क्षेत्र में संयुक्त रूप से जेवर एयरपोर्ट तक संचालित होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की 45 इलेक्ट्रिक बसों का फ्लैग ऑफ एवं नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का शुभारंभ भी किया। 

जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए 45 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र से जेवर एयरपोर्ट तक के लिए 45 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस आधुनिक पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को पर्यावरण अनुकूल, सुरक्षित और सुगम सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नोएडा बस डिपो का भी शुभारंभ किया. इन इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से क्षेत्र में प्रदूषण में कमी आएगी और जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए यात्रियों को एक बेहतर और हरित कनेक्टिविटी का विकल्प मिलेगा। 

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में आपको परिवर्तन देखने को मिल रहा होगा. 2017 के पहले प्रदेश में टूटी सड़कें, अराजकता पूर्ण माहौल, सुरक्षा का कोई पुरसाहाल नही। 

READ ALSO  पंचकर्म, योग और ध्यान की मिलेंगी सुविधाएं, जमशेदपुर में हेल्थ कॉटेज बनाने की तैयारी तेज

प्रदेश में चारों ओर अराजकता के वातावरण में नागरिकों के सामने पहचान का संकट खड़ा हुआ था. तब निवेश की बात उत्तरप्रदेश के लिए एक दिवास्वप्न था. 2017 के बाद का उत्तरप्रदेश वर्ल्डक्लास रोड कनेक्टिविटी, एयर कनेक्टिविटी के लिए जाना जाता है. आज प्रदेश के 4 लाख किलोमीटर का रोड नेटवर्क मौजूद है. यह परिवर्तन 9 वर्ष में डबल इंजन की सरकार ने किया। 

सीएम ने आगे कहा कि कभी भगवान श्रीराम पुष्पक विमान से अयोध्या आये होंगे, लेकिन इसके बाद कभी अयोध्या वासियों को वायुसेवा प्राप्त नही हो पाई. हजारों वर्षों तक अयोध्या उपेक्षित थी, आजादी के बाद भी लगातार अयोध्या अपमानित थी. आज अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि को समर्पित एयरपोर्ट सन्चालित हो रहा है। 

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button