छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु सीएनजी मॉक ड्रिल संपन्न

By kadwaghut|13 Nov 2025, 8:55 PM
f X W
राजनांदगांव : सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु सीएनजी मॉक ड्रिल संपन्न

राजनांदगांव । मैसर्स अडानी टोटल गैस लिमिटेड द्वारा बीपीसीएल गिल गुड्स कैरियर्स सोमनी में सीएनजी मॉक ड्रिक का आयोजन किया गया।

मॉक ड्रिक का उद्देश्य गैस आपूर्ति के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी एवं कर्मचारियों को सतर्कता के प्रति जागरूक करना था। मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन की टीम, जिला फायर टीम एवं अडानी टोटल गैस लिमिटेड के अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

मॉक ड्रिल के दौरान वास्तविक परिस्थितियों की तरह आपात स्थिति का प्रदर्शन किया गया तथा टीम द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान बताया गया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर मॉक ड्रिलस का आयोजन किया जाता है। वर्तमान में जिले के मुख्य नगर क्षेत्र में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की आपूर्ति प्रारंभ हो चुकी है और शीघ्र ही यह सुविधा घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से (पीएनजी) के रूप में पहुंचाई जाएगी।

इस दौरान डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, अडानी टोटल गैस लिमिटिड के अधिकारी सतीश यादव, विनय कुमार, वीरेन्द्र यादव उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जगमग हुआ अजय का घर

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  ‘हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी’, 42 न्यायाधीशों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक; सुरक्षा के बताए तरीके

Related Articles

2

Back to top button