छत्तीसगढ़कोरबा जिला

CG : मगरमच्छ आने से गांव में मचा हड़कंप …

By kadwaghut|08 Aug 2026, 11:05 AM
f X W

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर से लगे तरदा गांव में आज सुबह ग्रामीणों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि ग्रामीणों ने खतरा भांपते हुए सावधानी बरती और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि किसान सुबह खेत पर काम पर जाने के लिए निकले थे, तभी उनकी नजर मगरमच्छ पर पड़ी। किसानों ने तुरंत इसकी सूचना गांव के बाकी लोगों को दी। आकार में छोटा होने के कारण इसे मगरमच्छ का बच्चा बताया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मगरमच्छ गांव के पास से गुजरने वाली हसदेव नदी से भटककर खेतों की तरफ आ गया होगा। नदी से लगे होने के कारण इस इलाके में और भी मगरमच्छ होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, जिसे ध्यान में रखकर वन विभाग अपनी आगे की कार्रवाई में जुट गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू टीम के सदस्य जितेंद्र सारथी ने बताया कि अभी फिलहाल एक ही मगरमच्छ मिला है, जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर रखा हुआ था। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे कार्रवाई की जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मार्च 2028 तक सभी जल संरचनाओं को पूर्ण करने के निर्देश, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins