छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : बिरसा मुंडा को शहादत पर श्रद्धांजलि दी जल-जंगल-जमीन की रक्षा का संकल्प…

By kadwaghut|11 Jun 2026, 11:57 AM
f X W

अंबागढ़ चौकी , मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर सर्व आदिवासी समाज और युवा प्रभाग के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। कार्यक्रम की शुरुआत गोंडवाना रानी दुर्गावती भवन अंबागढ़ चौकी में भगवान बिरसा मुंडा के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

Advertisement
Advertisement

सर्व आदिवासी समाज और युवा प्रभाग के द्वारा श्रद्धांजलि सभा में बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष को बताया कि महज 25 साल की उम्र में उन्होंने आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और जल-जंगल-जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिया।

वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में भी उनके द्वारा शुरू किए गए उलगुलान (क्रांति) आंदोलन की प्रासंगिकता खत्म नहीं हुई है। इस दौरान मुख्य रूप से सर्व आदिवासी समाज मोहला-मानपुर-चौकी के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश नेताम, वरिष्ठ समाजसेवी रामनारायण नेताम और भवन संचालन समिति केबीएल मरकाम शामिल थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : पहले सुरक्षा निधि फिर लगेगा पंडाल, अनुमति लेना होगा अनिवार्य ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins