छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव में देह व्यापार की आशंका से हड़कंप, नेता की बताई जा रही दुकान में संदिग्ध गतिविधि का आरोप

By kadwaghut|09 Jun 2026, 4:17 PM
f X W

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमातपारा गुरुद्वारा के पीछे देह व्यापार की आशंका से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, वार्डवासियों ने मौके पर पहुंचे.

मिली जानकारी के अनुसार युवती को पकड़ा गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस दुकान/स्थान में यह संदिग्ध गतिविधि चल रही थी, वह एक नेता की दुकान बताई जा रही है। वहीं वहां एक व्यक्ति इस पूरे मामले में लिप्त बताया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। वार्डवासियों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं, जिससे मोहल्ले के लोगों में नाराजगी थी। इसी के बाद लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ने का दावा किया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुकान किसकी है, वहां गतिविधि कौन संचालित कर रहा था। जांच के बाद ही पूरे मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : कारण बताओ नोटिस जारी, ऑनलाइन अटेंडेंस से नाराज शिक्षिका का वीडियो हुआ है वायरल ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins