DPR छत्तीसगढ समाचारसुकमा जिला

CG : शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज सुकमा में प्रवेश प्रारम्भ

By kadwaghut|09 Jun 2026, 4:01 PM
f X W

इंजीनियरिंग डिप्लोमा में लेटरल एंट्री से होगा प्रवेश
सुकमा, शासकीय पॉलीटेक्निक सुकमा ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) में प्रवेश की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग, मेकॅनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement


प्रथम चरण का पंजीयन 11 जून से 15 जून 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया 20 जून (सुबह 10:00 बजे) से 24 जून (शाम 5:30 बजे) तक चलेगी। द्वितीय चरण के लिए पंजीयन 26 जून से 30 जून तक होंगे और काउंसलिंग 04 जुलाई (सुबह 10:00 बजे) से 09 जुलाई (शाम 5:30 बजे) तक चलेगी।

तृतीय चरण के लिए पंजीयन 11 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक होंगे, जबकि काउंसलिंग 18 जुलाई (सुबह 10:00 बजे) से 21 जुलाई (शाम 5:30 बजे) तक आयोजित की जाएगी। संस्थान में ऑनलाइन एंट्री एवं अभ्यर्थी सुविधा केंद्र की व्यवस्था की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय (सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक) में संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।

प्रवेश हेतु पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रभारी अधिकारी (मो. 7999063380), सहा. प्रवेश प्रभारी जयंत कुमार (मो. 7000700260, 9827895465) और सहा. प्रवेश प्रभारी अंकित चन्द्रवंशी (मो. 7999625487) से भी संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए https://www.gpolysukma.ac.in/तथा https://cgdte.admissions.nic.in/ पर भी अवलोकन किया जा सकता है। सीटों की विस्तृत जानकारी के लिए शासकीय पॉलीटेक्निक सुकमा में संपर्क किया जा सकता है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी …

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins