बिहार / झारखण्डराज्‍य

सिवान: रसोइयों की पे-आईडी प्रक्रिया शुरू, आधार-पैन न होने पर अटक सकता है भुगतान

By Admin|26 Jun 2026, 9:58 PM
f X W

 दारौंदा (सिवान)
 बिहार के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के लिए शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। विभाग ने सभी रसोइयों की पे-आईडी (Pay ID) बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। इसके लिए स्कूलों को सभी आवश्यक दस्तावेज एकत्र करने का निर्देश दिया गया है।

ये दस्तावेज जमा करना होगा अनिवार्य
पे-आईडी बनाने के लिए प्रत्येक रसोइया को अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति संबंधित विद्यालय में जमा करनी होगी।

विद्यालय प्रधानों को इन दस्तावेजों का सत्यापन कर उन्हें स्कूल के अभिलेख में सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया है।

दस्तावेज नहीं तो अटक सकता है मानदेय
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन रसोइयों के पास आधार, पैन कार्ड या बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज नहीं होंगे, उनकी पे-आईडी नहीं बन पाएगी

ऐसे में भविष्य में मानदेय का भुगतान प्रभावित हो सकता है। इसलिए जिनके दस्तावेज अधूरे हैं, उन्हें जल्द से जल्द बनवाने की सलाह दी गई है।

डिजिटल और पारदर्शी होगी भुगतान व्यवस्था
विभाग का उद्देश्य रसोइयों के मानदेय भुगतान को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाना है। पे-आईडी बनने के बाद भुगतान प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होगी और रिकॉर्ड का रखरखाव भी आसान हो जाएगा।

इससे भुगतान में होने वाली देरी और तकनीकी समस्याओं को भी कम किया जा सकेगा।

स्कूलों में शुरू हुई दस्तावेज जुटाने की प्रक्रिया
विभागीय आदेश के बाद प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में रसोइयों से जरूरी दस्तावेज लेने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

स्कूल प्रबंधन सभी रसोइयों से समय पर दस्तावेज जमा कराने की अपील कर रहा है, ताकि पे-आईडी बनाने का काम तय समय पर पूरा हो सके और भविष्य में मानदेय भुगतान में किसी तरह की परेशानी न आए।

READ ALSO  यूपी में इंसानियत की मिसाल बने राहवीर, सड़क हादसों में मदद करने वाले 27 लोगों को मिलेगा सम्मान

 

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button