छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : डिलापहरी स्कूल परिसर में पौधे लगाए गए…

By kadwaghut|09 Jun 2026, 12:13 PM
f X W

राजनांदगांव| शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला डिलापहरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रम हुआ। इसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए निबंध, पोस्टर, चित्रकला व पौधा रोपण आदि गतिविधियां आयोजित की गई।

Advertisement
Advertisement

जिसमें छात्रों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी मिशन लाइफ इको क्लब में एक पौधा मां के नाम अभियान अंतर्गत छात्र व शिक्षकों ने मिलकर 340 पौधों का रोपण अपने-अपने घरों में किया है।

उन पौधों के देखभाल और सुरक्षा की भी जिम्मेदारी ली। कार्यक्रम में शाला की प्राचार्य कंचन बाला सुखदेव, इको क्लब व विज्ञान प्रभारी सौरभ यादव, वरिष्ठ व्याख्याता अजमेर सिंग करवर, रमन लाल शेंडे व अन्य सभी व्याख्याता सहित छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सुशीला यादव हुई आत्मनिर्भर, खोली स्वयं की दुकान…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins