छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 3 वार्डों से मिले 98 आवेदन श्रमिक कार्ड का वितरण…

By kadwaghut|09 Jun 2026, 11:47 AM
f X W

राजनांदगांव , सुशासन तिहार के तहत नगर निगम द्वारा गंजपारा स्कूल में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्ड क्रमांक 39, 40 और 48 के नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करने का प्रयास किया गया।

शिविर के दौरान कुल 98 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मांग के 70 और शिकायत के 28 आवेदन शामिल हैं। अधिकारियों को इन सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर का निरीक्षण करते हुए महापौर मधुसूदन यादव और निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने विभिन्न विभागों के स्टालों का जायजा लिया।

महापौर ने हितग्राहियों को विवाह प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और श्रमिक कार्ड का वितरण कर उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया। इसके साथ ही, महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा से गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की गई और नवजात शिशुओं का अन्न प्राशन कराया गया। शिविर में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा नागरिकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CM साय की पहल से जशपुर में खेल अधोसंरचना को बढ़ावा, नए स्टेडियम से निखरेगी युवाओं की प्रतिभा

Related Articles

Back to top button