छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले युवक को पीटा, गिरफ्तार

By kadwaghut|08 Jun 2026, 1:35 PM
f X W

दुर्ग । गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक्स बॉयफ्रेंड की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। वहीं, मामले में शामिल 5 नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद एक छात्रा से पुराने परिचय और उससे बातचीत को लेकर हुआ था। बॉयफ्रेंड ने युवक को मिलने के बहाने बुलाया और मारपीट की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक आरोपी और पांच नाबालिगों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया। मामले सुपेला थाना क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता एक्स बॉयफ्रेंड ने पुलिस को बताया कि करीब 1 साल पहले उसकी छात्रा से दोस्ती थी। दोनों के बीच कुछ समय तक बातचीत होती रही, लेकिन बाद में उसने छात्रा से संपर्क करना बंद कर दिया था। 5 जून को उसे पंकज विश्वकर्मा (21) का फोन आया, जिसने खुद को छात्रा का बॉयफ्रेंड बताया और मिलने के लिए कहा ।

उसने मिलने से इनकार कर दिया, लेकिन अगले दिन फिर फोन कर उस पर मिलने का दबाव बनाया गया। इसके बाद 6 जून की रात करीब 9:30 बजे वह अपने चचेरे भाई के साथ नेहरू नगर स्थित अमनिक कैफे पहुंचा। वहां पहले से मौजूद युवक और उसके साथियों ने उससे बातचीत शुरू की। इसी दौरान छात्रा से पुराने परिचय और बातचीत को लेकर विवाद बढ़ गया।

READ ALSO  CG : डॉक्टर के घर एक करोड़ की चोरी: 9 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button