छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बैरिकेड के भरोसे पुल, सड़क पर गड्ढे, ज्वाइंट अलग, सरिया बाहर…

By kadwaghut|08 Jun 2026, 11:36 AM
f X W

राजनांदगांव| शहर से लगे फरहद बाइपास की हालत लगातार खराब होती जा रही है। बाइपास पर बने पुल में एक्सपेंशन ज्वाइंट टूटकर अलग हो चुका है। करीब डेढ़ फीट तक चौड़ा ज्वाइंट है, जो पूरी तरह से अलग हो चुका है। कई जगहों पर सरिया तक दिखाई देने लगी है।

पुल की सतह उखड़ गई है, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को हर दिन जोखिम उठाना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर होने के बावजूद संबंधित विभाग ने मरम्मत कराने के बजाय केवल बैरिकेड लगाकर औपचारिकता पूरी कर दी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सेवा की कहानी : बिहान ने ममता राजवाड़े को दिखाई आत्मनिर्भरता की राह, किराना और फोटोकॉपी दुकान से कमा रहीं 25 से 30 हजार रूपये प्रतिमाह...

Related Articles

Back to top button