छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : बढ़ईपारा के किराना दुकान में लगी आग …

By kadwaghut|04 Jun 2026, 11:09 AM
f X W

रायपुर। बढ़ईपारा क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक किराना दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही दुकान से धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या, पति-देवर और सास गिरफ्तार ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins