छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

प्याऊ सेवा का शुभारंभ: भीषण गर्मी में आमजन को राहत

प्याऊ सेवा का शुभारंभ: भीषण गर्मी में आमजन को राहत

By kadwaghut|01 Apr 2026, 2:27 PM
f X W

महावीर चौक में शीतल पेयजल सेवा शुरू

Advertisement
Advertisement

– राजनांदगांव भीषण गर्मी के बीच आम नागरिकों को राहत देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स, जिला इकाई राजनांदगांव के तत्वाधान में एवं हार्डवेयर व्यापारी संघ, राजनांदगांव के सौजन्य से शीतल एवं शुद्ध पेयजल (प्याऊ) सेवा का शुभारंभ किया गया।

यह प्याऊ सेवा महावीर चौक स्थित अरुणोदय एजेंसी के पास (जी.ई. रोड) पर प्रारंभ की गई है, जहां से राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खूबचंद पारख उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में कमलेश बैद एवं राजकुमार बाफना ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में इस तरह की जनसेवा आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी है और सामाजिक संगठनों को ऐसे कार्यों में आगे आना चाहिए।इस अवसर पर चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं हार्डवेयर व्यापारी संघ के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : सिंगदई के मूर्तिकारों को मिलेगा भवन नई पीढ़ी को सिखाएंगे पारंपरिक कला…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins