छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : महिला अधिकारी के रायपुर निवास में ED की रेड …

By kadwaghut|03 Jun 2026, 12:30 PM
f X W

रायपुर। CGPSC भर्ती घोटाला में पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के रायपुर स्थित निवास में भी दबिश दी गई है। सुबह से ED की टीम रायपुर-भिलाई में जांच पड़ताल कर रही है। वहीं भिलाई के सेक्टर-10 स्थित पूर्व CGPSC सचिव जीवन किशोर ध्रुव (जेके ध्रुव) के निवास पर सुबह से छापेमारी की कार्रवाई जारी है। मौके पर ED अधिकारियों के साथ सीआरपीएफ के जवान भी तैनात हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय की टीम चार सफेद रंग की इनोवा वाहनों में सवार होकर सुबह करीब 6 बजे इस्पात नगरी भिलाई पहुंची। इसके बाद टीम ने सेक्टर-10, स्ट्रीट नंबर-44 स्थित जेके ध्रुव के निवास पर जांच शुरू की। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी में आधा दर्जन से अधिक ED अधिकारी शामिल हैं। जांच एजेंसी घर के भीतर मौजूद दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीआरपीएफ जवानों को भी तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई CGPSC भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। इस मामले में पहले भी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा जेके ध्रुव के निवास पर छापेमारी की गई थी। अब प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अनियमितताओं के पहलुओं की जांच कर रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  धान बेचने के लिए अब सोसायटियों में लंबी कतारों की जरूरत नहीं, ‘तुंहर टोकन’ एप से घर बैठे मिलेगा टोकन

Related Articles

2

Back to top button