छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

CG : एलआईजी (जी+3) प्रकोष्ठ भवनों के लिए पंजीयन प्रारंभ …

By lokesh sharma|28 Feb 2026, 1:57 PM
f X W

राजनांदगांव । राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना दीनदयाल आवास अंतर्गत राजनांदगांव शहर के कौरिनभाठा में कुल 792 आवास का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें 544 भवनों का निर्माण एवं विकास कार्य पूर्ण कर हितग्राहियों को भवन आबंटित किया जा चुका है तथा सभी हितग्राही कालोनी में निवासरत है।

Advertisement
Advertisement

शेष 248 भवनों का निर्माण किया जाना है, जिसमें से 112 एलआईजी (जी+3) प्रकोष्ठ भवनों का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। कालोनी से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर नेशलन हाईवे, 800 मीटर की दूरी पर कमला कॉलेज, 1.5 किलोमीटर की दूरी पर आम्बेडकर चौक स्थित है। समीप ही सृष्टि कालोनी, रिद्धी-सिद्धी कालोनी, आफिसर्स क्लब स्थित है। प्रस्तावित 112 एलआईजी (जी+3) प्रकोष्ठ भवन निम्न आय वर्ग के हितग्राहियों के लिए बनाया जा रहा है, जिनकी वार्षिक आय 6 लाख रूपए या 6 लाख रूपए से कम होना चाहिए।

इस भवन का मूल्य 11.20 लाख रूपए से 11.80 लाख रूपए है। एलआईजी भवन 2-बीएचके जिनकी सुपर बिल्टअप एरिया 661.202 वर्गफीट है, जिसमें दो बेडरूम 1011 फीट में बालकनी अटैच, हॉल 1015 फीट, किचन 7*8 फीट अटैच वॉस ऐरिया एवं टायलेट-बाथ होगा। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल की वेबसाईट www.cghb.gov.in से पंजीयन कर सकते है। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल संभाग राजनांदगांव जीई रोड नया बस स्टैण्ड व्यवसायिक परिसर प्रथम तल राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : 12 सितंबर को सभी राजस्व न्यायालयों में लगेगी लोक अदालत, विद्युत बकाया के 101 प्रकरणों का होगा निराकरण ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins