छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : बिलासपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

By kadwaghut|01 Jun 2026, 12:13 PM
f X W

बिलासपुर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35 पौवा देशी शराब और शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक सेंट्रो कार जब्त की है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति सफेद रंग की सेंट्रो कार में अवैध रूप से देशी शराब रखकर जिला अस्पताल के पास शुलभ शौचालय

Advertisement
Advertisement

के सामने बिक्री के उद्देश्य से खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 35 पौवा देशी शराब (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद हुई। पूछताछ में दोनों आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने शराब और वाहन दोनों को जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इंदिरा कॉलोनी, तारबाहर निवासी सफी कुरैशी (33 वर्ष) और शेख अकबर (30 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा बाद में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक नुरूल कादिर, राजेश श्रीवास, रूपलाल चंद्रा, भागीरथी गेंदले, राहुल राजपूत एवं महेंद्र सोनकर की अहम भूमिका रही।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins