छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : फिल्टर प्लांट की सफाई के कारण नहीं खुले नल…

By kadwaghut|28 Jul 2026, 11:05 AM
f X W

राजनांदगांव | गंदे पानी शिकायत दूर करने नगर निगम ने सोमवार को 17 एमएलडी फिल्टर प्लांट की सफाई शुरू की है। निगम की टीम प्लांट के सीएफल की सफाई कर रही है। जिसकी वजह से सोमवार शाम आधे शहर में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। निगम प्रशासन ने बताया कि देर रात तक सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

जिसके बाद मंगलवार सुबह नलों से सप्लाई यथावत हो जाएगी। हालांकि टंकियों को भरने में देर होने की वजह से सुुबह नलों की टाइमिंग प्रभावित हो रही है। कई हिस्सों में नल देर से खुलने की आशंका है। बसंतपुर, क्लब चैक, तेलीपारा, ग्रीन सिटी, राजीव नगर बसंतपुर, बंगालीचाल, भोईपारा समेत अन्य क्षेत्र में सप्लाई बाधित रही।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  आंध्र प्रदेश के बाद मध्य भारत में बढ़ेगा चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, कई राज्यों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा

Related Articles

Back to top button