छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बारिश के दौरान जलभराव, सफाई एवं सड़क मरम्मत पर नगर निगम सक्रिय…

By kadwaghut|31 Jul 2026, 11:57 AM
f X W

राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा लगातार हो रही बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति से निपटने, शहर की स्वच्छता बनाए रखने तथा नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। शहर के बड़े नालों एवं नालियों की नियमित सफाई कराई जा रही है तथा जहां आवश्यकता पड़ रही है, वहां कच्ची नालियां खोदकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जा रही है। नगर निगम द्वारा बस स्टैण्ड, जिला अस्पताल, फ्लाईओवर के नीचे, सर्किट हाउस रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में जलनिकासी व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Advertisement
Advertisement

नालियों की सफाई के बाद निकले कचरे को सूखने के उपरांत जेसीबी एवं टीप्पर की सहायता से उठाकर निर्धारित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। बाजार क्षेत्र में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था भी नियमित रूप से संचालित की जा रही है तथा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के माध्यम से स्वच्छता दीदियों द्वारा घर-घर से कचरा एकत्र किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा बारिश के कारण जिन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन रही है, वहां तत्काल कच्ची नालियां बनाकर पानी की निकासी कराई जा रही है।

शीतला मंदिर सहित अन्य स्थानों पर सड़क के गड्ढों को भरने तथा शहर की सड़कों पर पेचवर्क का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। आगामी गणेश पर्व को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मार्गों की मरम्मत को प्राथमिकता दी जा रही है। शासन से प्राप्त 10-10 करोड़ रूपए की दो चरणों की स्वीकृत राशि के आधार पर वार्डों में प्राथमिकता अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। निर्माणाधीन एवं अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए संबंधित ठेकेदारों को निर्देश दिए गए हैं तथा विलंब होने पर नोटिस भी जारी किए गए हैं। डामर की उपलब्धता प्रभावित होने के कारण कुछ स्वीकृत सड़कों का डामरीकरण शेष है, जिसके लिए आवश्यक कार्यवाही जारी है। शहर की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण हेतु शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया है।

READ ALSO  CG : JSPL यार्ड चोरी कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार ...

नगर निगम द्वारा पुराना बस स्टैण्ड मार्ग, जिला अस्पताल रोड, खैरागढ़ रोड का चिखली क्षेत्र तथा अन्य कई सड़के लोक निर्माण विभाग के अधीन हैं। इन सड़कों की मरम्मत के लिए विभाग को आवश्यक पत्राचार कर सूची भेजी गई है। वहीं महावीर चौक स्थित सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत होने के बावजूद आवागमन की सुविधा बनाए रखने के लिए निगम द्वारा समय-समय पर पेचवर्क कराया जाता है। बारिश के मौसम में सड़कों पर मवेशियों के जमावड़े को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम का मवेशी धरपकड़ अभियान लगातार जारी है। प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों से आवारा मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस भेजा जा रहा है। मवेशी मालिकों से प्रति मवेशी 570 रूपए अर्थदंड लेकर मवेशी छोड़े जा रहे हैं तथा उन्हें मवेशियों को खुले में नहीं छोडऩे की समझाइश दी जा रही है।

मोती तालाब, तहसील रोड, बाजार क्षेत्र तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित साफ-सफाई की जा रही है। तालाब एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने के लिए नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी की जाएगी। बैगापारा हाट बाजार की दुकानों के मरम्मत एवं आबंटन की प्रक्रिया राजस्व विभाग द्वारा की जा रही है। वहीं बूढ़ा सागर में निर्माणाधीन ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के लिए संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है।

कार्य पूरा नहीं होने की स्थिति में वैकल्पिक एजेंसी के माध्यम से निर्माण कराने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए आवश्यक अनुमति मांगी गई है। सर्किट हाउस रोड पर जलभराव की समस्या निकासी छिद्र बंद होने के कारण उत्पन्न हुई थी, जिन्हें साफ कराया जा रहा है। विद्युत पोल के क्षतिग्रस्त बॉक्स बदलने के लिए विद्युत मंडल को भी सूचना भेजी गई है, जिस पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम द्वारा नागरिकों से नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फेंकने, मवेशियों को खुले में नहीं छोडऩे तथा शहर को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में निगम का सहयोग करने की अपील की गई है।

READ ALSO  पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins