छत्तीसगढ़

CG : जगदलपुर-सुकमा हाईवे में आवागमन ठप, वाहन में विशालकाय पेड़ गिरा

By kadwaghut|31 May 2026, 1:46 PM
f X W

जगदलपुर । जगदलपुर-सुकमा राष्ट्रीय मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई है. दरअसल, दरभा बाजार के पास एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क से गुजर रहे ट्रक पर गिर पड़ा. इसमें ड्राइवर की जान तो बच गई, लेकिन ट्रक के क्षतिग्रस्त होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है.

Advertisement
Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही दरभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली, जाम हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने का काम शुरू किया गया है. हादसे के कारण जगदलपुर और सुकमा की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन द्वारा मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू करने के प्रयास जारी है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : कबड्डी, वालीबॉल, एथलेटिक्स स्पर्धा में जिले के 180 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins