छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : युवती-युवक ने सड़क पर मनाया बर्थडे, दोनों गिरफ्तार…

By kadwaghut|29 May 2026, 1:17 PM
f X W

बिलासपुर । इंटरनेट मीडिया पर लाइक और फालोअर्स बढ़ाने की होड़ अब लोगों की जान के लिए खतरा बनती जा रही है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां युवक-युवतियां सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने और वायरल होने के लिए यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। अब एक युवती का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाईवे पर स्कार्पियो वाहन खड़ा कर आतिशबाजी के बीच जन्मदिन मनाती दिखाई दे रही है।

इससे पहले भी इस तरह के वीडियो सामने आए हैं। इस पर पुलिस की ओर से कड़ी कार्रवाई की गई है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हाईवे के बीचोंबीच स्कार्पियो खड़ी है और एक युवती केक काटते हुए आतिशबाजी कर रही है। इस दौरान सड़क से अन्य वाहन भी गुजर रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रही। वीडियो में तेज आवाज में संगीत भी बजता सुनाई दे रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अटल जी की भूमिका को विधायक किरण देव ने किया याद

Related Articles

2

Back to top button