छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ऑरेंज अलर्ट : आज तेज बारिश की संभावना, बोनी 35% शेष…

By kadwaghut|20 Jul 2026, 10:46 AM
f X W

राजनांदगांव , जिले में अच्छी बारिश का इंतजार अब भी बना हुआ है। मजबूत सिस्टम बनने के बाद भी उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हो रही है। रविवार को भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन देर शाम कुछ हिस्सों में ही हल्की बारिश दर्ज हुई।

Advertisement
Advertisement

इधर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिले के कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की गति भी सामान्य से अधिक रह सकती हैं। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इससे प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। अविभाजित राजनांदगांव के भी ज्यादातर हिस्सों में सोमवार को तेज बारिश की संभावना है।

अब तक जिले में 282 मिमी, औसत बारिश जिले में पहले जून से अब तक 282 मिमी. औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह इन दिनों की औसत बारिश से 15 फीसदी कम हैं। हालांकि आंकड़ों से लिहाज से बारिश सामान्य स्थिति में है। लेकिन बारिश के दिनों में आ रहे लंबे गैप से किसानी प्रभावित हो रही है। बीते दो दिनों में महज 5 मिमी. बारिश ही जिले में दर्ज हुई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  चक्रधर समारोह में गूंजा महाराजा चक्रधर सिंह का कला योगदान, राज्यपाल बोले- नई पीढ़ी तक पहुंच रही विरासत

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins