छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: झोला छाप डाॅक्टर के क्लिनिक में मिला एक्सपाॅयरी दवाईयों का जखीरा

By kadwaghut|02 Sep 2026, 9:30 PM
f X W

Advertisement
Advertisement


0 एसडीएम के छापे में हुआ सनसनीखेज खुलासा
0 मामला ब्लाक मुख्यालय छुरिया का

छुरिया- झोलाछाप डाॅक्टर के खिलाफ की गई शिकायत पर एसडीएम की कार्यवाही में सनसनीखेज खुलासा हुआ। झोलाछाप डाॅक्टर के क्लिनिक में छापा मारने के दौरान एक्सपायरी दवाईयों का जखीरा बरामद हुआ जिसमें बच्चों को दी जाने वाली दवाईयाॅं भी शामिल है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद टीम ने झोलाछाप डाॅक्टर के क्लिनिक एवं मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है ।
ब्लाकॅ मुख्यालय छुरिया में लंबे समय से बिना वैध अनुज्ञा लाइसेंस के चिकित्सा कार्य करने वाले झोलाछाप डाॅक्टर क्लिनिक खोलकर क्षेत्र के मरीजों का ईलाज कर रहा था । जिसकी शिकायत पर राजस्व अमला एवं स्वास्थ्य विभाग ने उक्त क्लिनिक में दबिश दी । जहां अनिकेत साहू डिप्टी कलेक्टर एसडीएम डोंगरगांव एवं उमेश भगत बीएमओ ने जांच के दौरान क्लिनिक में मरीजों का उपचार कर रहे डाॅ. उज्जवल विश्वास उर्फ पीकू से डिग्रियां एवं दस्तावेज की मांग की गई । जिस पर वे गोलमाल जवाब देते नजर आए । संदेह होने पर क्लिनिक की जांच की गई जहां बेड, आपरेशन करने प्रयुक्त उपकरण सहित बीपी की दवाईयां, बच्चों को दी जाने वाली कॅफ सिरफ दवाईया, इंजेक्शन बड़ी मात्रा में सभी दवाईयां एक्सपायरी पायी गई । जिसे जब्त कर क्लिनिक एवं मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है ।

0 मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक
एसडीएम अनिकेत साहू के छापामार कार्यवाही में झोलाछाप डाॅक्टर के क्लिनिक के अलावा मेडिकल स्टोर का संचालन हो रहा था। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर की आड़ में बेखौफ मरीजों का उपचार लंबे समय से किया जा रहा था । कार्यवाही के दौरान रिषीत मेडिकल स्टोर के फार्मेसी मौजूद नहीं थे। इसके साथ ही मेडिकल स्टोर में मरीजों को दी जाने वाली बहुत सी दवाईयां एक्सपायरी पायी गई ।

READ ALSO  कुंजनगर में महिलाओं से रूबरू हुईं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, योजनाओं के लाभ पर लिया फीडबैक

0 एम्बुलेंस से मरीज को भेजा गया अस्पताल
झोलाछाप के क्लिनिक में बुखार से पीड़ित मरीज निर्मला पति खेमचंद निवासी गहिराभेंड़ी को उल्टी हो रही थी जिसका उपचार झोलाछाप डाॅक्टर द्वारा किया जा रहा था । मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम साहू ने एम्बुलेंस से मरीज को उपचार के लिए अस्पताल भेजा । जहां उसकी स्थिति सामान्य बतायी जा रही है।

0 विकासखण्ड में डेढ़ सौ झोलाछाप डाॅक्टर सक्रिय
विभागीय जानकारी अनुसार विकासखण्ड छुरिया में लगभग डेढ़ सौ झोलाछाप डाॅक्टर सक्रिय है । जिसकी सूची भी विभाग के पास उपलब्ध है लेकिन कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins