छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ग्रामीणों को क्यूआर से मिल रही मनरेगा की जानकारी

By kadwaghut|08 Oct 2025, 12:19 PM
f X W

राजनांदगांव । महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गांरटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डोंगरगांव विकासखंड में नई डिजिटल पहल की गई है। इसके तहत राजनांदगांव विकासखंड के सभी 76 ग्राम पंचायतों में  7 अक्टूबर 2025 को आयोजित रोजगार दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को क्यूआर कोड प्रणाली के संबंध में जानकारी दी गई है। इस पहल के तहत अब कोई भी ग्रामीण अपने मोबाइल से पंचायत भवन या सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर पंचायत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकते है।

इनमें पिछले तीन वर्षों के स्वीकृत कार्यों की सूची, व्यय राशि, प्रगतिरत कार्य, जॉब कार्डधारियों की संख्या एवं कुल सृजित मानव दिवस की जानकारी शामिल है। डोंगरगांव विकासखंड की सभी पंचायतों में पंचायत भवन सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर क्यूआर कोड चस्पा कर दिया गया है। प्रशासन के निर्देशन में रोजगार दिवस पर क्यूआर कोड प्रणाली की व्यापक जानकारी ग्रामीणों को प्रदाय करने के संबंध में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजनांतर्गत 25 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon : विपक्ष की अराजकता फैलाने की नीति का पटाक्षेप करने भाजपा निकालेगी 1 नवंबर को जनजागरण पदयात्रा

Related Articles

2

Back to top button