छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : बच्चों को सोल्यूशन ट्यूब बेचने वाला किराना दुकानदार गिरफ्तार, शराब कोचिए भी पकड़ाए …

By kadwaghut|28 May 2026, 1:30 PM
f X W

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में रायगढ़ जिले में नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा “ऑपरेशन आघात” लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में कल 27.05.2026 को थाना जूटमिल एवं थाना पूंजीपथरा पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार और अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। विदित हो कि एक दिन पूर्व थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग बच्चों को नशे के लिए सोल्यूशन ट्यूब बेचने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। लगातार हो रही कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है।

Advertisement
Advertisement

जेल कॉम्प्लेक्स स्थित किराना दुकान में सोल्यूशन ट्यूब बेचने पर जूटमिल पुलिस की रेड कार्रवाई जानकारी के मुताबिक जूटमिल पुलिस को सूचना मिली थी कि केलो पुल के पास जेल कॉम्प्लेक्स स्थित संतोष किराना दुकान में किराना सामान के साथ MAXO BOND ADHESIVE सोल्यूशन ट्यूब रखकर छोटे-छोटे नाबालिग बच्चों को नशे के लिए बेचा जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनवकांत सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा छापेमार कार्रवाई की गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो 2-3 नाबालिग लड़के कपड़े में सोल्यूशन लगाकर नशा करते मिले, जो पुलिस को देखकर भाग गए।

दुकान संचालक ने अपना नाम संतोष वाधवानी पिता स्व. रमन दास वाधवानी उम्र 57 वर्ष निवासी पंचवटी नगर बोईरदादर थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़* बताया। गवाहों की उपस्थिति में दुकान की तलाशी लेने पर एक एल्यूमिनियम डिब्बे से MAXO BOND ADHESIVE कंपनी के 50 एमएल के 13 नग तथा 10 एमएल के 39 नग सोल्यूशन ट्यूब एवं बिक्री रकम 450 रुपये (कुल 1555 रूपये) बरामद की गई। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह नाबालिग बच्चों को प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर सोल्यूशन बेचता था, जबकि उसे यह जानकारी थी कि बच्चे इसका उपयोग नशे के रूप में कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 77 जेजे एक्ट तथा धारा 123, 275 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

READ ALSO  CG : लोक कलाकारों से प्रोत्साहन राशि हेतु 31 अगस्त तक आवेदन ...

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins