छत्तीसगढ़

CG : दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 2 नवंबर तक …

By kadwaghut|30 Oct 2026, 1:19 PM
f X W

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं और जिलों को किया जाएगा सम्मानित

एमसीबी : छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार वर्ष 2026 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 2 नवंबर 2026 कर दी गई है। प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के कल्याण, पुनर्वास, रोजगार एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं तथा जिलों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे पुरस्कार
समाज कल्याण विभाग द्वारा दृष्टिहीन, श्रवण निःशक्त, अस्थि बाधित तथा प्रमस्तिष्क अंगघात एवं बहु विकलांग श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अंतर्गत सर्वोत्तम दिव्यांग कर्मचारी, दिव्यांगजनों को लाभप्रद रोजगार एवं बाधारहित कार्यस्थल उपलब्ध कराने वाले सर्वोत्तम नियोक्ता, दिव्यांगता के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सर्वाेत्तम स्वैच्छिक संस्था तथा दिव्यांगजनों के पुनर्वास, बाधारहित भवन निर्माण एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सर्वोत्तम जिले को सम्मानित किया जाएगा।

2 नवंबर तक निर्धारित प्रपत्र में प्रस्तुत करें आवेदन
समाज कल्याण संचालनालय द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर पात्र व्यक्तियों एवं संस्थाओं की उत्कृष्ट प्रविष्टियां निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिला स्तर से प्राप्त आवेदनों की आवश्यक जांच एवं अनुशंसा के उपरांत प्रविष्टियां 2 नवंबर 2026 तक विशेष वाहक के माध्यम से संचालनालय को भेजी जाएंगी। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के इच्छुक एवं पात्र दिव्यांगजन, नियोक्ता तथा स्वैच्छिक संस्थाएं अपने आवेदन निर्धारित प्रपत्र में संबंधित जिला कार्यालय, समाज कल्याण विभाग में प्रस्तुत कर सकते हैं। पुरस्कार एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.sw.cg.nic.in अथवा हेल्पलाइन नंबर 155326 से प्राप्त की जा सकती है। विभाग ने पात्र आवेदकों से समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

READ ALSO  CG में प्रशासनिक फेरबदल, CMO से लेकर लेखापाल तक बदले गए अधिकारियों के ठिकाने

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button