क्राइमराजनांदगांव जिला

राजनांदगांव के दीनदयाल नगर में युवक की हत्या, प्रॉपर्टी और उधारी के लेन-देन से जुड़ा हो सकता है विवाद

By kadwaghut|03 Sep 2026, 5:24 PM
f X W

राजनांदगांव। शहर के दीनदयाल नगर, चिखली क्षेत्र में बीती देर रात एक युवक की हत्या की घटना से सनसनी फैल गई। युवक चिखली क्षेत्र में किराए का मकान लेकर रह रहा था। मृतक की पहचान रामनगर निवासी अर्जुन वाधवानी के रूप में हुई है

घटना की सूचना मिलते ही चिखली पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम को भी बुलाया, जिन्होंने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में प्रॉपर्टी डीलिंग और उधारी के लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आने की जानकारी है। हालांकि हत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या है और वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया, इसे लेकर पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और संबंधित लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल चिखली पुलिस हत्या के इस मामले की विस्तृत विवेचना में जुटी हुई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु चतुर्थ काउंसलिंग 16 को...

Related Articles

Back to top button