छत्तीसगढ़

CG : महिला विधायक का भाषण सुनकर सहम गए पटवारी-तहसीलदार, शिविर में लगाई फटकार …

By kadwaghut|27 May 2026, 1:28 PM
f X W

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र के मुरकौल में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने राजस्व विभाग के अधिकारियों पर खुलकर नाराज़गी जाहिर की। शिविर में बड़ी संख्या में लंबित राजस्व प्रकरणों और शिकायतों को देखकर विधायक ने पटवारी और तहसीलदारों को जमकर फटकार लगाई।

खुले मंच से विधायक ने कहा कि गांवों में जमीन और सीमांकन से जुड़े अधिकांश विवादों की वजह राजस्व अमला बनता है। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि पटवारी तो भगवान बन बैठे है उनका जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। विधायक ने साफ शब्दों में कहा कि पटवारी और तहसीलदार अपना एटीट्यूड छोड़कर आम लोगों की समस्याओं का समाधान करें उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जनता को बेवजह दफ्तरों के चक्कर लगवाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुरकौल में आयोजित समाधान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। राजस्व प्रकरणों की अधिकता और लोगों की परेशानियों को देखकर विधायक का गुस्सा मंच पर ही सामने आ गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  स्मृति ईरानी के दौरे के बाद छत्तीसगढ़ में होगा मंत्रिमंडल विस्तार? सियासी हलचल तेज़

Related Articles

Back to top button