मध्य प्रदेशराज्‍य

खरगोन बैंक घोटाले से मचा हड़कंप: 41 लाख से ज्यादा की राशि में गड़बड़ी, कैशियर सस्पेंड

By Admin|26 May 2026, 10:36 PM
f X W

खरगोन

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित खरगोन की शाखा ठिबगांव में लगभग 41.58 रुपए लाख की नगद राशि के गबन का गंभीर मामला सामने आया है।

प्रारंभिक जांच में शाखा में पदस्थ कैशियर ऋतु गोयल द्वारा बैंक की नगद शेष राशि में भारी कमी पाए जाने के बाद बैंक मुख्य कार्यपालकन अधिकारी संध्या रोकड़े ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर दिया है और पुलिस को सूचना दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को शाखा में नियमित नकद मिलान व भौतिक सत्यापन के दौरान कैश शॉर्टेज सामने आया। जांच में बैंक की वास्तविक नगद शेष राशि और अभिलेखों में दर्ज राशि में 41.58 लाख रुपए का अंतर पाया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  एशियन पैरा गेम्स-2026 में यूपी का जलवा, पदक जीतने पर सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई

Related Articles

Back to top button