छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : आज सुबह मौसम साफ़! दोपहर-शाम भारी बारिश का अलर्ट …

By kadwaghut|01 Aug 2026, 11:46 AM
f X W

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। 31 जुलाई के बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है, लेकिन मौसम विभाग ने शनिवार 1 अगस्त को दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। वहीं कुछ जिलों में भारी वर्षा होने के भी आसार हैं।Chhattisgarh Travel Guide बीते तीन दिनों में सक्रिय मौसम प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। कई शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव जैसी स्थिति बनी, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। लगातार हुई बारिश के कारण कई जिलों में मौसमी वर्षा के आंकड़ों में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक औसत मौसमी बारिश सामान्य से करीब 6 प्रतिशत कम दर्ज की गई है। हालांकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज अच्छी बारिश की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में वर्षा की कमी कुछ हद तक पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : निगम आयुक्त ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins