छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव

By kadwaghut|26 May 2026, 1:44 AM
f X W

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवे टिकट बुकिंग ऑफिस के पास एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 24 मई 2026 की रात करीब 08:35 बजे अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया गया।

मृतक की उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है। वह पतले-दुबले शरीर का था तथा रंग गोरा था। मृतक ने पीले रंग की चेक फुल शर्ट एवं धोती पहन रखी थी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस द्वारा शव को पेंड्री मेडिकल कॉलेज के शव गृह में सुरक्षित रखा गया है। थाना कोतवाली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो या उसके परिजनों का पता हो तो तत्काल थाना कोतवाली राजनांदगांव को सूचित करें।

संपर्क नंबर : 94791-92110

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : गोविंदा आला रे… 10 मिनट में फोड़ी मटकी, डोंगरगढ़ की टीम ने जीते 51 हजार…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins