छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

आम निर्वाचन नगरीय निकाय 2026 – प्रशिक्षण में अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

By kadwaghut|25 May 2026, 9:16 PM
f X W

राजनांदगांव 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आम निर्वाचन नगरीय निकाय 2026 अंतर्गत नगर पंचायत घुमका में मतदान दलों का प्रशिक्षण 25 मई 2026 को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित किया गया।

रिटर्निंग अधिकारी नगरीय निकाय निर्वाचन नगर पंचायत घुमका ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी प्रशिक्षण एवं निर्वाचन कार्य में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नियुक्त कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने निर्देशित किया गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : खेल प्रतियोगिता कराने डीईओ को दिया ज्ञापन...

Related Articles

2

Back to top button