छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा जिला

CG : तेज रफ्तार वाहन ने ली मासूम की जान, पोस्टमार्टम के दौरान गायब हुआ सोने का लॉकेट …

By kadwaghut|25 May 2026, 3:40 PM
f X W

जांजगीर-चांपा । जिले के बिर्रा-शिवरीनारायण मार्ग स्थित केरा गांव में तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम हर्ष श्रीवास की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के मुताबिक छोटा हर्ष अपने पिता मनोज कुमार श्रीवास की सैलून दुकान के बाहर खड़ा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

गंभीर रूप से घायल बच्चे को उसके पिता तत्काल नवागढ़ के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को रातभर अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया।

इधर, परिजनों ने पोस्टमार्टम के दौरान बच्चे के गले से सोने का लॉकेट गायब होने का आरोप लगाया है।

परिवार का कहना है कि अस्पताल लाने के समय लॉकेट मौजूद था, लेकिन अगले दिन वह नहीं मिला।

घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर फरार वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही अस्पताल परिसर में लॉकेट गायब होने के मामले की भी जांच की जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह 2026 में जिले के 108 शिक्षकों को शिक्षा दूत एवं ज्ञानदीप पुरस्कार से किया सम्मानित

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins