छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : प्रेमी के साथ भागी फिर लौट आई महिला, अब पति का किया मर्डर …

By kadwaghut|25 May 2026, 10:14 AM
f X W

बिलासपुर. झारखंड की रहने वाली महिला अपने पति को बिलासपुर लेकर आई, और अपने प्रेमी व उसके साथियों के साथ मिलकर गला दबाकर व चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. उसके बाद लाश सिरगिट्टी लाइन के किनारे फेंककर फरार हो गई. झारखंड पुलिस महिला लेकर शहर लेकर आई तो यहां उसके पति की सड़ी गली लाश मिली है. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, और उसके प्रेमी व अन्य साथियों की तलाश कर रही है. दरअसल, झारखंड सिमडेगा निवासी पूनम लोमगा की 4 साल पहले फेसबुक के जरिए से झारखंड निवासी सुगड़ टोपनो से दोस्ती हुई. बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया. पूनम अपने पति बच्चों को छोड़कर प्रेमी सुगड़ तोपड़ो के साथ भाग गई थी.

15 दिन उसके साथ रहने के बाद फिर से अपने घर पति बच्चों के पास लौट गई. घर लौटने के बाद पूनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की साजिश रची. योजना के तहत प्रेमी सुगड़ टोपनो अपने दोस्त इंदल मांझी व एक अन्य के साथ बिलासपुर सिरगिट्टी आ गया. उसके बाद प्रेमिका के पति विनोद लोमगा को फोन कर बिलासपुर के सिरगिट्टी आकर 10 हजार रुपए देने व उसकी पत्नी को छोड़ देने का लालच दिया. विनोद तैयार हो गया और उसकी पत्नी पूनम को भी साथ आने जाने की बात कही. 19 मई को पति पत्नी झारखंड से बिलासपुर सिरगिट्टी आए.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG में हवाला नेटवर्क का बड़ा खुलासा? ₹1 लाख भेजने पर ₹2,000 तक कमीशन, रोजाना करोड़ों का कारोबार

Related Articles

2

Back to top button