छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर रेलवे स्टेशन के पास चिकन बिरयानी में मिला हानिकारक रंग, खाद्य विभाग ने मौके पर कराया नष्ट …

By kadwaghut|14 Aug 2026, 11:45 AM
f X W

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के दौरान भोजनालयों, रेस्टोरेंटों और बिरयानी सेंटरों में साफ-सफाई व रखरखाव को लेकर गंभीर खामियां उजागर हुई, जिस पर विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं।इतिहास जांच टीम ने कई दुकानों का निरीक्षण किया, जहां बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पाई गईं। बिना खाद्य पंजीयन के संचालित किए जा रहे ‘न्यू सागर बिरयानी सेंटर’ को मौके पर ही सील कर दिया गया। इसके अलावा, अत्यधिक गंदगी पाए जाने पर एक अन्य बिरयानी सेंटर पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान चिकन बिरयानी में हानिकारक रंगों का मिलावट पाया गया, जिसे खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर ही नष्ट करवा दिया। वहीं, ‘आरजे राजस्थानी थाली’ में कमियां मिलने पर संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार की सूचना जारी की गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से स्टेशन रोड के होटल व रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मच गया है।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : वार्ड नं. एक में संकल्प यूथ क्लब ने बांटी खेल सामग्री…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins