कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : हार्डवेयर व्यापारी की मौत, पिकअप ने कुचला

By lokesh sharma|24 May 2026, 4:25 PM
f X W

कोरबा । कटघोरा में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में हार्डवेयर व्यापारी दीपक गोयल की मौत हो गई। शहीद वीर नारायण चौक के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यापारी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कटघोरा निवासी दीपक गोयल के रूप में हुई है, जो शहर के प्रतिष्ठित हार्डवेयर व्यापारी थे।

Advertisement
Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे दीपक गोयल अपनी बाइक से पूजा के लिए फूल लेकर घर लौट रहे थे। शहीद वीर नारायण चौक के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक सड़क पर गिर पड़े और उनकी बाइक पिकअप में फंस गई। हादसे के बाद भी पिकअप ड्राइवर ने वाहन नहीं रोका और बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर ड्राइवर बाइक छोड़कर पिकअप समेत फरार हो गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  शिक्षकों की भूमिका सिर्फ पढ़ाने तक सीमित नहीं, वे पीढ़ी का निर्माण करते हैं: रामविचार नेताम

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins